स्वास्थ स्वास्थ

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश

by Admin on | 2025-07-05 19:23:23

Views: 94


सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश

सरकारी अस्पताल में जमकर लिखी जा रही हैं बाजार की दवाएं लोगों में आक्रोश..


पब्लिक वायर , रिपोर्ट खालिद ख़ान

बहेड़ी । बहेड़ी के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरकारी डॉक्टरों के द्वारा मरीजों को जमकर लिखी जा रही है बाज़ार की दवाएं। 



दरअसल  पूरा मामला तब सामने आया जब बहेड़ी के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र (CHC) के डॉक्टर द्वारा एक 7 महीने के बच्चे को उनका पिता और दादी  बुखार की दवा लेने कल शुक्रवार अस्पताल आए थे उनको सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक दवाओं सभी दवा पास रखी स्लिप पर लिखकर दी जिसे उपरोक्त पिता बाज़ार डॉक्टर के बताए मेडिकल से 600 रूपये की महंगी दवा दी।

कुछ लोगों से चर्चा के दौरान उनको जानकारी हुई कि यह सारी दवाएं जो लिखी है  फ्री यही  से मिल जाएगी आप इसी सरकारी पर्चे पर लिखवाकर लाएं। तभी बच्चे की दादी सीएचसी प्रभारी के पास शिकायत को गई तो वो सारा कुछ देखकर घबरा गए और महिला से उनकी बात को दबाने वाले अंदाज से बात की ।


 सीएचसी प्रभारी ने उसके बच्चे को देखकर उसी सरकारी पर्चे पर पुनः दवा लिखी और बाज़ार से लाई गई दवा को वापस करने को कहा। और कहा कि यह सब दवा यही मिल जाएगी।


उस स्लिप को अपने पास रखकर संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ़ बोलने से हिचकिचाते नज़र आए... सारा मामला महिला और उनके साथ गए व्यक्ति ने पूरी बात बताई।हमारी टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो वहां पर पर्चे पर लिखी दवाओं में से खुजली, दाद, दर्द के ट्यूब मना करते हुए दवा बांटने वालों को देखा गया । शाहगढ़ के वीरेन्द्र मौर्य ने बताया कि उसके सीने पर दर्द की दवा लेने गया डॉक्टर ने जो दवा लिखी थी उसे लेने सरकारी मेडिकल पर गया तो वहां मौजूद स्टाफ ने आधी दवा दी टेबलेट्स दी लेकिन उसके पेट से संबंधित सिरप को नहीं दिया तो उसने जबरन बहस के बात उसको दिया इसी तरह और भी लोग दर्द,खुजली आदि लिखे हुए ट्यूब न देने पर बहस बहस करके ले रहे थे। वीरेंद्र का कहना है कि वहां बिना बहस या जगरूपता के पूरी दवा मिलना मुश्किल है।
अस्पताल में दवा लेने गए लोगों में अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के प्रति आक्रोश है।



 


Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment