प्रशासन अर्थव्यवस्था

किसान को पुलिस ने किया अगवाह मांग की 2 लाख रुपए की हुए सस्पेंड...

by Admin on | 2025-04-04 13:17:15 Last Updated by Admin on 2026-03-04 21:36:26

Views: 201


किसान को पुलिस ने किया अगवाह मांग की 2 लाख रुपए की हुए सस्पेंड...

बरेली,पब्लिक वायर। यूपी के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस वर्दी का भय दिखाकर बसूली की बड़ी घटना सामने आई।दअरसल स्मैक तस्करी के लिए चर्चित क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी में एक युवक किसान को स्मैक तस्करी का आरोप लगाकर घर से उठाकर किया बंद और की 2 लाख रूपये की मांग। मामले की सूचना मिलने पर जांच के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने किया सस्पेंड।


पुलिस ने कैसे बिछाया जाल रिश्वत लेने के लिए..


दरअसल मामला कल रात गुरुवार का है ।फतेहगंज चौकी प्रभारी बलबीर सिंह,सिपाही मोहित चौधरी हिमांशू फतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौरा के रहने वाले किसान बलवीर के घर पहुंचे और उठा ले आए। परिवार जनों का आरोप है कि उपरोक्त पुलिसकर्मी बिना वारंट उसके घर में घुसे और उनके घर की तलाशी ली,सामान निकाल कर बिखेरा और बलवीर को उठा ले गए।


परिवार से मांग की 2 लाख रुपए की


आरोप है कि पुलिस जब बलवीर को उठाकर कर ले गए तो उसको एक निजी आवास में बंद रखा। और परिवार के लोगों को सूचना दी गई कि वो स्मैक की तस्करी में शामिल है।उसे छोड़ने के एवज़ के 2 लाख रुपए की डिमांड की गई। बलवीर के परिवारजनों ने तत्काल आईजी और एसएसपी से संपर्क किया।


तीनों आरोपी पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड ।


एसएसपी बरेली अनुराग आर्य


एसएसपी के निर्देश पर सीओ मौके पर पहुंचे तो आरोपी पुलिस कर्मी हुए फरार। इसके बाद बलवीर को छुड़वाया गया। मामले की जांच की गई जिसमें पुलिस कर्मियों पर लगाए गए आरोप सही निकले जिसकी रिपोर्ट एसएसपी को दी गई। एसएसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज कराई गई है और गिरफ्तारी को तलाश जारी है।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment