फैक्ट चैक फैक्ट चेक

यूपी में नदियों का चल रहा है सर्वे,आसमान में ड्रोन दिखने से लोगों में भय।अफवाहों का बाज़ार गर्म

by Admin on | 2025-07-30 22:05:38

Views: 821


यूपी में नदियों का चल रहा है सर्वे,आसमान में ड्रोन दिखने से लोगों में भय।अफवाहों का बाज़ार गर्म

पब्लिक वॉयर। ब्यूरो रिपोर्ट खालिद ख़ान। पिछले कई दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चर्चाओं को बाज़ार काफ़ी गर्म है। मेरठ, मुजफ्फरनगर,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,पीलीभीत सहित कई जिलों में आसमान में  ड्रोन देखने का लोग दावा कर रहें हैं। और इसको चोर,डकैतों से जोड़कर देख रहें हैं।


क्या बाकी में रात में चोरों द्वारा चोरी करने की नियत से ड्रोन उड़ाए जा रहे या यह सब अफवाहें हैं..


पश्चिमी यूपी के मेरठ,मुजफ्फरनगर,मुरादाबाद,रामपुर,और बरेली के कुछ क्षेत्रों में लोगों द्वारा ड्रोन उड़ते देखे गए।लोगों ने दावा किया कि यह सब चोरों का गैंग है जो ड्रोन से घरों की निगरानी(रेकी) कर रहा है और मौका पाते ही लूट होने की बात कही जा रही है।आम लोगों में ख़ूब चर्चाएं हो रही हैं आस पास के गांव और शहरों के बाहरी इलाकों के डर का माहौल है लोग बारी बारी से अपने गांव और मुहल्ले में पैरा(गश्त)लगा रहें हैं। हर रात किसी न किसी मुहल्ले में चोरों के घुसने की अफवाहों का बाज़ार बहुत गर्म है।


बरेली के बहेड़ी में सिसई गांव में दिन में चोर पकड़ने की बात सामने आई..



अभी बीते रोज़ बरेली के तहसील बहेड़ी के गांव सिसई में 3-4 अज्ञात लड़के और एक लड़की को दिन में गन्ने में खेत में देखा गया। गांव के लोगों ने उन्हें घेर कर पकड़ कर बंधक बना लिया उनके पास धारदार हथियार भी देखा गया और डिब्बे में कुछ लिक्विड होने की बात भी सामने आई है। घर में बंद कर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए लोगों ने ख़ुद को शहद तोड़ने वाला बताया।


उधर पुलिस प्रशासन सभी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कर रहा है। कई जगह पुलिस ने शरारती तत्वों द्वारा खिलौने रूपी ड्रोन उड़ाने की बात स्वीकार की है। और ड्रोन उड़ाने वालों पर कारवाही की बात भी कही गई है।


ड्रोन से हो रहा है नदियों का सर्वे ..




दरअसल भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा नदियों का सर्वे किया जा रहा है जिसमें पूरे प्रदेश की नदियों का ड्रोन से डिजिटल एलिवेशन किया जाना है उसी कड़ी में मेरठ,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर की हिडेन नदी का सर्वे चल रहा है। 


मेरठ के डीएम ने सर्वे चलने की जानकारी दी है भ्रामक बातों पर ध्यान न देने की लोगों से  अपील की।ड्रोन से न डरने की बात कही है।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment