मौसम वर्षा

पिछले कई महीने से लगातार हो रही भारी बारिश पूरे देश में त्राहि त्राहि के हालात पर वरिष्ठ पत्रकार का लेख...

by Admin on | 2025-09-01 10:01:41

Views: 81


पिछले कई महीने से लगातार हो रही भारी बारिश पूरे देश में त्राहि त्राहि के हालात पर वरिष्ठ पत्रकार का लेख...

पब्लिक वॉयर। आज अगस्त महीने का आखिरी दिन है। कहते हैं सर्दी की आमद का पता सितंबर महीने से ही लगने लगता है। सितंबर की शाम में सर्दीयो की खुनकी  आने लगती है। इस लिहाज से बारिश अब अपने आखिरी मरहले में है। बारिश का सिलसिला इस बार बहुत जल्दी शुरू हो गया और लंबा  भी चला या युुं कहे की अभी भी चल रहा है। बरसात के चाहने वालों ने इस बार जी भर के  मजे लिए। बारिश ने भी  कहर बरपा करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी। छोटे थे तो बारिश का अंदाजा अपने शहर की बारिश से ही  होता था। लेकिन अब तो इंटरनेट का जमाना है बारिश कहीं पर भी हो पता लगने मे देर नही लगती। पहाड़ो पर जो तबाही इस बार बारिश से हुई है वैसी हमारी याददाश्त मे तो नहीं है। पहले बादल फटने की कहानी सुना करते थे । अब बादल फटना भी देखते हैं और उसके बाद की तबाही भी। कैसे बड़े बड़े  मकान पल भर में  जमींदोज हो जाते हैं और और बड़ी बड़ी कारे खिलौनो की तरह बहती नजर आती है। कुदरत का कहर मुहावरे के तौर पर इस्तेमाल करते थे लेकिन अब मोबाईल स्क्रीन पर खूब दिखता है। पिछले तीन दिन से बारिश का सितम जारी है। बाजार सूनसान है। लोग घर से कम ही निकल रहे है।सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी के मजदूरो को होती है। उनकी फिक्र होती है कि घर मे चुल्हा कैसे जले। लेकिन आसमां वाले का अपना निजाम हैं । कोई यहां बाड़ से मर रहा है तो युक्रेन में गोली बारी से , गजा में भुख से मर रहे है तो कहीं किसी और तरीके से मौत को भेजकर वह अपना हिसाब किताब ठीक कर लेता है। हम लोग तो बस खामोश तमाशाई है।

~यह लेख वरिष्ठ पत्रकार के०एम० ख़ान की फेसबुक वॉल से लिया गया है जोकि गवर्नमेंट काउंसिल में अधिवक्ता भी रहें हैं और अमर उजाला,हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहें हैं।


Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment