धार्मिक इस्लाम

ईद मिलादुन्नबी पर जगमगाया शहर,शाहगढ़ की सजावट बनी आकर्षक का केंद्र,हजारों की संख्या में देखने वालों का लगा रहा तांता..

by Admin on | 2025-09-04 22:21:28

Views: 35


ईद मिलादुन्नबी पर जगमगाया शहर,शाहगढ़ की सजावट बनी आकर्षक का केंद्र,हजारों की संख्या में देखने वालों का लगा रहा तांता..


पब्लिक वॉयर, बहेड़ी। आज बारा रबीउल अव्वल के मौक़े पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों को सुंदर तरीखें से झालरों से सजाया। मोहल्ला इस्लाम नगर, टांडा,मोहम्मदपुर,शेखपुर,गोदाम और शाहगढ़ में अंजुमन कमेटियों के युवाओं सुंदर आकर्षक सजावट कर गलियों को सजाया गया । मोहल्ला शाहगढ़ ने इस बार फ़िर आकर्षक सजावट कर बाज़ी मारी। हजारों की संख्या में देखने वाली महिलाएं,बच्चे और युवाओं  का आना जाना लगा रहा। शाहगढ़ की सजावट बहेड़ी के आप पास के क्षेत्र में काफ़ी मशहूर है हर साल हज़ारों की संख्या में लोग देखने आते हैं।बारावफात पर हर साल आकर्षक सजावट की परंपरा चली आ रही ।

जामा मस्जिद चौराहा,सकलैनी चौक, हशीरी मदरसा, इमामबाड़ा आदि जगह पर धार्मिक स्थानों के और दरगाहों के नक्श बनाए गए।आर्टिफिशल पहाड़, नहरें, झरने आदि बनाए गए।बहेड़ी क्षेत्र के आप पास के लोग हजारों की संख्या में देखने आए। देखने वालों का यह सिलसिला गुरुवार की रात 7 बजे से शुरू हुआ है  जो कि पूरी रात चलेगा। शाहगढ़ के सजावट का यह सिलसिला पिछले 50 सालों से चला आ रहा है जोकि पूरे बहेड़ी में आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।
शाहगढ़ अंजुमन कमेटियों के तौहीद,मोहम्मद अयूब,वासिफ,इमरान,यूनिस,नदीम,सोनू,ताहिर,तौसीफ ख़ान,आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सिराज,डॉक्टर मोबीन,अनस, सभासद वाहिद खान और मोहम्मद अशरफ, ताहिर ख़ान,नाजिम एलजी,नाजिम खान,शहरोज आदि मौजूद रहे।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment