शिक्षा अवॉर्ड

सरदार पटेल मोटिवेशनल अवार्ड से दिल्ली में सम्मानित हुए लाल बहादुर गंगवार।

by admin on | 2025-11-01 12:47:35 Last Updated by admin on 2026-02-27 21:13:09

Views: 128


सरदार पटेल मोटिवेशनल अवार्ड से दिल्ली में सम्मानित हुए लाल बहादुर गंगवार।

पब्लिक वॉयर,बरेली,चरन सिंह। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मीडिया एवं फिल्म प्रोडक्शन ग्रुप द्वारा राम मोहन राय मेमोरियल सभागार नई दिल्ली में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक लाल बहादुर गंगवार को समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश से लगभग दो दर्जन समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें अक्षरधाम के प्रधान पुजारी भी शामिल थे। कार्यक्रम में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड  सहित कई रिकॉर्ड धारी भी इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन प्रोड्यूसर अमोल ने किया, इस अवसर पर बरेली के बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक लाल बहादुर गंगवार की सामाजिक सेवाओं की खुलकर प्रशंसा हुई, इस दौरान मंच पर जहां एक और लाल बहादुर ने निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया, वहीं दूसरी तरफ सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर भी प्रकाश डालते हुए चर्चा की, उन्होंने पटेल जी के संघर्षशील जीवन से सीख लेने की बात भी दोहराई। ज्ञात हो कि भारत के प्रत्येक राज्य से एक अथवा दो शिक्षकों अथवा सामाजिक व्यक्तियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया था, सम्मान के तौर पर मीडिया ग्रुप द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा अशोक चक्र के फोटो के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और बैज पहनाया गया।


लाल बहादुर कुमार की इस उपलब्धि को लेकर कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीएल गंगवार, रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर पुष्प पाल सिंह अर्बन को-ऑप्रेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, गीता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी लाल बहादुर गंगवार को शुभकामनाएं प्रेषित की है। आपको बता दें कि बरेली के बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक लाल बहादुर गंगवार को वर्ष 2013 में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से भी विभूषित किया जा चुका है तथा लोकमन स्टेट अवार्ड भी 2014 में मिल चुका है, उन्होंने न केवल 38 बार ब्लड डोनेट किया बल्कि 300 से अधिक शिक्षकों और समाजसेवियों से नेत्रदान संकल्प भी करवाया हैं खुद भी अपनी पत्नी सीमा गंगवार सहित मरणोपरांत शरीर दान का संकल्प भी नई दिल्ली स्थित एम्स में ले चुके हैं। इनकी दो पुत्रियों में बड़ी बेटी एक प्रतिष्ठित कंपनी की डायरेक्टर तथा दूसरी बेटी आईआईएम बैंगलोर में अध्यनरत है।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment