by admin on | 2025-11-01 12:54:34
Views: 138
पब्लिक वॉयर बरेली,चरन सिंह । परिषदीय विद्यालयों में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। न्याय पंचायत जोगीठेर स्तर पर चन्दपुर काजियान के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को हुई खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने कई खेलों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। न्याय पंचायत स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ नीतू अग्रवाल और राखी सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। वही इस प्रतियोगिता में खेल अनुदेशक गौरव गंगवार ने प्रत्येक खेल को उसके नियमों के अनुसार आयोजित करने में मुख्य भूमिका निभाई। इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने शिक्षकों की देखरेख में विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार ने कहा कि इस आयोजन से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास हुआ। न्याय पंचायत स्तर पर विजयी टीम अब ब्लॉक स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस दौरान नलिन रस्तोगी, निशा पाल, मुकेश कुमार, अनवर हुसैन, सचिन साहू, रितु उपाध्याय, ममता पाल कल्पना शर्मा, पंडित अनिल कुमार शर्मा आदि शिक्षक और कर्मचारियों ने सहयोग किया।
किसान को पुलिस ने किया अगवाह मांग की 2 लाख रुपए की हुए सस्पेंड...
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
मुस्लिम समाज ने अपने खेत से दिया देव स्थान को रास्ता..
पूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं की आवाज़ उठाना पड़ा भारी पत्रकार पर एफआईआर...
बहेड़ी के मन्डनपुर शुमाली में वृद्ध को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर वृद्ध बुरी तरह हुआ ज़ख्मी.