स्वास्थ स्वास्थ

रोड पर पड़े कूड़े के पहाड़ से आस पास गांवों के लोग और राहगीर परेशान,हो सकती है बड़ी दुर्घटना...

by admin on | 2025-11-01 18:10:03

Views: 90


पब्लिक वॉयर,बरेली। नगर पालिका परिषद का शेरगढ़ रोड पर बना कूड़ा विलोपित स्थल लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बहेड़ी कस्बे का कूड़ा इसी स्थान पर विलोपित करने के लिए जमा किया जा रहा है।जबकि कूड़ा विलोपित स्थल की बाउंड्रीवाल बनी हुई है।कूड़ा उसके अंदर डालना चाहिए लेकिन पिछले कई महीने से कूड़ा, कूड़ा विलोपित स्थल के अन्दर न डालकर उसके बाहर शेरगढ़ हाइवे रोड किनारे डाला जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कूड़े को आवारा पशु रोड पर फैला देते हैं जिससे रोड पर फिसलन हो जाती है। जिससे कई लोग बाल बाल बच चुके हैं।
लोगों का कहना है कि अक्सर कूड़े के ढेर पर आवारा कुत्तों और जानवरों के झुंड जमा हो जाते हैं जो बाइक सवारों, स्कूलों के बच्चों, राहगीरों पर झपटे हैं जिससे हड़बड़ाहट में कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।अभी कुछ रोज़ पहले कूड़े के ढेर पर जमा कुत्तों के झुंड ने किच्छा के स्कूटी सवार वीरू पर हमला किया था जिससे वो हड़बड़ा गया था स्कूटी समेत रोड पर जा गिरा जिससे उसे गंभीर चोटे आई थी,और दूसरे बहन से टकराने से बाल बाल बचा था। वहीं दूसरी तरफ़ बहेड़ी का नामचीन जे एंड ऐ इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज भी इसी रोड पर कुछ ही दूरी पर है।उसके बच्चों को भी कूड़े के पास जमा कुत्तों झपट चुके हैं लोगों का कहना है कि इस तितर बितर पड़े कूड़े के पहाड़ रूपी ढेर से स्कूल के बच्चों और गांव के लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ।
लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं। 

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment