सम्मेलन सम्मेलन

जय शिवाजी जय पटेल ट्रस्ट ने किया अधिवक्ता सम्मेलन।

by admin on | 2025-11-02 15:49:05

Views: 40


जय शिवाजी जय पटेल ट्रस्ट ने किया अधिवक्ता सम्मेलन।

पब्लिक वॉयर बरेली,चरन सिंह। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में जय शिवाजी जय पटेल ट्रस्ट द्वारा बरेली के अधिवक्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता क्राइम धीरेंद्र वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ज्वाला प्रसाद गंगवार आईडी राठौर एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन टीचर्स सेल्फ केयर के दिल्ली प्रदेश प्रभारी नरेंद्र कुमार एवं कार्यक्रम का संयोजन हरीश यदुवंशी ने किया। कार्यक्रम में शिवाजी और तथा वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ समाज की एकता अखंडता और एक जुट होने के लिए संकल्प लिया गया। मंच पर आईएमए के प्रेसिडेंट डॉक्टर डीपी गंगवार को ट्रस्ट की ओर से फूल माला एवं स्मृति चंद्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने अपने वक्तव्य में कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता संघर्षशील व्यक्तित्व भारत रत्न सरदार पटेल से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए, ज्वाला प्रसाद गंगवार ने कहा कि शिक्षक समाज, शिक्षक वर्ग एवं अधिवक्ता वर्ग को एकजुट होने की योजना बनाई जा रही है। यह वास्तव में काबिले तारीफ है, ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने कहा कि राजेंद्र नगर शील चौराहे पर शिवाजी जी की प्रतिमा ट्रस्ट की मुख्य उपलब्धि है। जिला शासकीय अधिवक्ता रहे धीरेंद्र वर्मा ने सभी तीन दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद अशोक गंगवार, पार्षद बबलू पटेल, परशुराम पटेल, प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार सहित कई दर्जन अधिवक्ताओं तथा समाजसेवियों ने अपने विचार व्यक्त किए। ट्रस्ट के सदस्य दिगंबर पटेल मनोज गंगवार आदि की उपस्थिति सराहनीय रही, कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल के चित्र के समक्ष डेढ़ सौ दीपों को प्रज्वलित भी किया गया।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment