स्वास्थ स्वास्थ

बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर चिकित्सकों की कमी और तैनात चिकित्सकों के नदारत रहने से इलाज को मरीज़ परेशान।

by admin on | 2025-11-17 16:07:55 Last Updated by admin on 2026-02-19 02:57:35

Views: 60


बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर चिकित्सकों की कमी और तैनात चिकित्सकों के नदारत रहने से इलाज को मरीज़ परेशान।

  • पब्लिक वॉयर ब्यूरो,बरेली। बहेड़ी के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की व्यवस्थाओं पर लोगों का आरोप है कि चिकित्सक अपने कमरे में नहीं बैठते हैं अकसर ओपीडी रूम बिना चिकित्सकों के खाली पड़ें रहते हैं।मरीज़ चिकित्सकों इंतजार करते रहते हैं। मरीजों ने आरोप लगाया कि सोमवार को भी दोपहर में कमरा नंबर 5 ,4, और 15 खाली पड़ें थे जिसमें कोई भी चिकित्सक ओपीडी देखने के लिए मौजूद नहीं था। कस्बे के लोगों का कहना है कि बहेड़ी का यह मुख्य सरकारी अस्पताल है इसलिए इसमें पर्याप्त संख्या में चिकित्सक होने चाहिए लेकिन यहां तो जो इसमें कार्यरत हैं वो भी समय पर अस्पताल में बैठते नहीं हैं। बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की  व्यवस्थाओं से मरीज़ परेशान हैं। अस्पताल के चिकित्सकों और उनके उच्च अधिकारी की उदासीनता की वजह से सरकार के स्वास्थ मिशन को पलीता सा लगता महसूस हो रहा है। सभासद सलीम चंदा का आरोप कि सरकारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चिकित्सकों की भारी कमी है और जो मौजूद है वो टाइम पर बैठते भी नहीं हैं।जिससे गरीब मजबूर होकर इलाज के लिए धक्के खाते फिरते हैं।इस वक्त वायरल चल रहा है जिससे फीवर,खासी और जुकाम हो रहा है जिसके इलाज के लिए गरीब लोगों का रुख सरकारी अस्पताल की तरफ होता है लेकिन उनको चिकित्सकों की कमी और उनकी गैर हाज़िरी की वजह से परेशानी हो रही है।उच्च अधिकारियों से मांग की जाती है कि अस्पताल की व्यवस्था ठीक की जाए। पर्याप्त संख्या में  चिकित्सक तैनात किए जाए जिससे गरीब  लोगों को इलाज मिल सके।


Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment