शिक्षा बच्चों की शिक्षा

दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

by admin on | 2025-11-21 14:24:11

Views: 95


दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन


 पब्लिक वॉयर बरेली/खालिद ख़ान ।आज शुक्रवार को तहसील बहेड़ी की तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी के खेल मैदान में किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में तहसील बहेड़ी के विकास क्षेत्र बहेड़ी, दमखोदा एवं शेरगढ़ के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कुर्सी दौड़ , कला प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, नक़ल प्रतियोगिता, साधारण दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कुर्सी दौड़ में मोनू (बहेड़ी) प्रथम, विजय (दमखोदा) द्वितीय, अनमोल (शेरगढ़) तृतीय,साधारण दौड़ में विजय (दमखोदा) प्रथम , उजैफ द्वितीय, अलफिशा, तृतीय सुलेख प्रतियोगिता में फुरकान प्रथम, हसन द्वितीय, अनमोल, तृतीय, कला प्रतियोगिता में फुरकान प्रथम, अरहान  द्वितीय, अंकुल तृतीय। कम्पोजिट विद्यालय कन्या सरोजिनी नायडू बहेड़ी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० रविन्द्र कुमार गंगवार, प्रोफेसर डॉ शचिन्द्र मोहन शर्मा, प्रोफेसर डॉ सुरेखा पिपलानी,  केदार सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बहेड़ी, विवेक सिंह खेल प्रशिक्षक, स्पेशल एजुकेटर अनिल मलिक, राजवीर सिंह, अवधेश बहादुर, शिक्षक रुखसाना नूरी, अमितेश धामा, सभी खेल प्रतियोगिताएं खेल प्रशिक्षक गीता देवी गंगवार एवं अनिल मलिक के निर्देशन में सम्पन्न की गई। तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी 3 दिसंबर को होने वाले जिला प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment