by admin on | 2025-12-13 08:10:14 Last Updated by admin on 2026-02-09 09:55:37
Views: 60
पब्लिक वॉयर बरेली/ख़ालिद ख़ान । विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिल उपभोक्ताओं तथा बिजली चोरी मामलों में राजस्व निर्धारण धनराशि में छूट के लिए तीन चरणों का मेगा ऑफर दिया गया है। इस बिजली बिल राहत योजना का लाभ पाने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को पहले 2000 रुपए जमा कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद बकाया भुगतान के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं जिसमें पहले विकल्प के तहत उपभोक्ता बकाया बिल धनराशि को एकमुश्त जमा कर सकता कर सकता है दूसरे विकल्प में 750 रुपए मासिक किश्त में जमा कर सकता है तथा तीसरे विकल्प में 500 रूपए मासिक किश्त में भी बकाया राशि जमा कर सकता है। इस योजना का पहला चरण दिनांक 01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक ,दूसरा चरण 01.01.2026 से 31.01.2026 तक और तीसरा चरण 01.02.2026 से 28.02.2026 तक चलेगा। बिजली बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को ब्याज सरचार्ज में 100 प्रतिशत और बिजली चोरी में 50 प्रतिशत की छूट और मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।इस योजना में 31.03.2025 से पहले बिल जमा करने वालों को छूट का लाभ मिल रहा था लेकिन अब 11 दिसंबर 2025 के बाद से अब 31 मार्च 2025 के बाद बिल जमा करने वालों को भी इस आरएमएस योजना का लाभ मिल सकेगा। बहेड़ी के विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।
किसान को पुलिस ने किया अगवाह मांग की 2 लाख रुपए की हुए सस्पेंड...
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
मुस्लिम समाज ने अपने खेत से दिया देव स्थान को रास्ता..
पूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं की आवाज़ उठाना पड़ा भारी पत्रकार पर एफआईआर...
बहेड़ी के मन्डनपुर शुमाली में वृद्ध को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर वृद्ध बुरी तरह हुआ ज़ख्मी.