by admin on | 2025-12-15 17:29:20 Last Updated by admin on 2026-02-20 13:03:05
Views: 50
पब्लिक वायर ब्यूरो बरेली। बहेड़ी कस्बे में विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा कॉलोनाइजरों द्वारा बसाई जा रही कॉलोनियों में बिना इस्टीमेट के बांस और बल्लियों के सहारे कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन दिए जा रहें हैं।जिससे विभाग को लाखों की चपत लगाई जा रही हैं। विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारी और अधिकारी ने नियम विरुद्ध विभाग के आदेशों की परवाह किए बिना कॉलोनाइजरों से साठ गांठ कर लंबी दूरी की परवाह किए बिना घरेलू और कमर्शियल कनेक्शन दिए गए हैं ।कस्बा बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर,जाजू नागर सकरस रोड,शेरगढ़ चौराहा के पास,शाहगढ़ बाग आदि जगहों पर कॉलोनाइजरों द्वारा प्लाटिंग कर आवादी बसाई गई।जिसमें बिना खंभों और बांस बल्ली के सहारे कमर्शियल और घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं। विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मचारी और अधिकारियों की कालोनाइजरों और उसमें रह रहे लोगों पर की जा रही इस दरियादिली पर बड़े भ्रष्ट्राचार के संकेत मिल रहें हैं। अगर मामले की उच्च स्तरीय जांच हो जाए तो कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
इस पूरे मामले पर जब अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही है और कहा इस मामले की जांच की जाएगी और विभागीय नियम विरुद्ध पाए जाने पर दोषी अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी।
किसान को पुलिस ने किया अगवाह मांग की 2 लाख रुपए की हुए सस्पेंड...
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
मुस्लिम समाज ने अपने खेत से दिया देव स्थान को रास्ता..
पूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं की आवाज़ उठाना पड़ा भारी पत्रकार पर एफआईआर...
बहेड़ी के मन्डनपुर शुमाली में वृद्ध को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर वृद्ध बुरी तरह हुआ ज़ख्मी.