पर्यावरण पौधारोपण

बालाजी कंपनी द्वारा किसानों को भ्रमित कर यूकेलिप्टस की ग़लत वैरायटी देकर प्लांटेशन कराने पर किसानों में आक्रोश।

by admin on | 2025-12-17 17:30:21

Views: 392


बालाजी कंपनी द्वारा किसानों को भ्रमित कर यूकेलिप्टस की ग़लत वैरायटी देकर प्लांटेशन कराने पर किसानों में आक्रोश।

पौधा लगाने के डेढ़ साल बाद पेड़ सूखना शुरू किसान परेशान बालानी कंपनी के कर्मचारी बेखबर। न कोई दवा न कोई सुझाव। केवल भ्रमित कर पेड़ बेचने में व्यस्त।

किसानों को बालाजी कंपनी की चपत।

पब्लिक वॉयर बरेली। उत्तराखंड के सितारगंज में स्थित बालाजी द्वारा यूकेलिप्टस क्लोन तैयार किया जा रहा । बालाजी कंपनी अपने कर्मचारियों द्वारा भोले भाले किसानों को यूकेलिप्टस 5 साल में तैयार होने का दावा कर प्लांटेशन किसानों से करा रहें हैं।जिससे मोटी कमाई की जा रही है। बालाजी कंपनी के कर्मचारी किसानों को अपनी कंपनी के तैयार की हुई वैरायटी के यूकेलिप्टस के पौधे भ्रमित कर बेच रहे हैं । और प्लांटेशन में अच्छी बढ़वार की बात कहकर उसकी पूरी निगरानी की बात भी पूरे दावे से कहते । लेकिन बढ़वार बढ़ाने या बीमारी की दवा के लिए किसान संपर्क करते हैं तो टाल मटोल की जा रही है।किसानों द्वारा लगातार खाद ,पानी और सफ़ाई करने के बाद अब पेड़ सूख रहें हैं कंपनी के कर्मचारी से बात की जा रही है तो कोई भी देखने आने को राज़ी नहीं है।जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है । इस समय जहां भी बालाजी कंपनी के पौधे लगे है उनके तने और पत्ते ख़ुद व ख़ुद सूख रहें हैं।जिसकी शिकायत कंपनी से करने के बाद भी कोई अधिकारी पेड़ो को देखने नहीं आ रहा है। 

शाहगढ़ के किसान खालिद ख़ान ने बताया है कि पौधे लगाने के किए कंपनी के कर्मचारी जगदीश बार बार फोन कर रहे थे।उसके और उनकी कंपनी के बहकावे में आकर  बालाजी कंपनी की वैरायटी के पौधे  लगभग 20 बीघा खेत में प्लांटेशन कर दिया है और लाखों रूपये खर्च करने के बाद अब पौधे को ढेर साल हो गए हैं लेकिन पौधों की ग्रोथ बहुत धीमी है और उसके साथ साथ पेड़ों का अब तना,पत्ते और पेड़ सूख रहें हैं लेकिन कंपनी के कर्मचारी जगदीश को फोन किया जा रहा है लेकिन वो नहीं आ रहे हैं उच्च अधिकारी से बात की उन्होंने भी कोई समस्या का समाधान नहीं किया। कृषक खालिद ख़ान ने अपने नुकसान की भरपाई के लिए दोषी कंपनी और उसके कर्मचारियों पर क़ानूनी कारवाही करने की बात कही है।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment