विद्युत विभाग भ्रष्टाचार

*विद्युत विभाग के अधिकरी गायब सर्दी का मज़ा लेने में मस्त उपभोक्ता बकाया बिल जमा करने को परेशान*

by admin on | 2025-12-24 14:42:32

Views: 149


*विद्युत विभाग के अधिकरी गायब सर्दी का मज़ा लेने में मस्त उपभोक्ता बकाया बिल जमा करने को परेशान*

पब्लिक वॉयर ब्यूरो बरेली। आज बुधवार को भी विद्युत उपखंड कार्यालय पंजाबी कॉलोनी पर बहेड़ी कस्बे के अवर अभियंता और एसडीओ (विद्युत) नदारत रहे।अपने कार्यालय पर आज बुधवार को दोपहर 12 बजे तक गायब थे बिजली बिल बकाएदार अपने बिल जमा करने को कार्यालय पर चक्कर काटते देखे गए।एसडीओ और अवर अभियंता से अपने बिल की जानकारी और समस्या समाधान कराने के लिए आए लोग वापस हुए।। और दोनो ही अधिकारियों को खोजते नज़र आए उपभोक्ता । मोहल्ला शाहगढ़ के वीरेंद्र मौर्य अपना बकाया बिल जमा करने के लिए पहले अवर अभियंता के कार्यालय गए जिसमें उनकी कुर्सी तक अव्यवस्थित रूप से कुर्सी खाली पड़ी थी और अवर अभियंता गायब थे । फ़िर वीरेंद्र मौर्य एसडीओ विद्युत के कार्यालय गए वो भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

जिससे वीरेंद्र  बिना बिल जमा किए बापस लौट गया।लोगों का आरोप है कि बकाया भुगतान कैंप में जब अधिकारी नहीं मिलेंगे तो हम जानकरी कैसे ले। और बिल बिना जानकारी के कैसे जमा करें।जबकि इस सर्द मौसम में भी उपभोक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे । दर्जनों लोग अधिकरियों के न मिलने से वापस भी लौटे।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment