शिक्षा अवॉर्ड

राजकीय पॉलीटेक्निक के दीक्षांत समारोह में विधायक डॉ डीसी वर्मा ने छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया..

by admin on | 2026-01-24 14:16:54 Last Updated by admin on 2026-02-13 11:12:32

Views: 36


राजकीय पॉलीटेक्निक के दीक्षांत समारोह में विधायक डॉ डीसी वर्मा ने छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया..

पब्लिक वॉयर,बरेली/चरन सिंह। राजकीय पॉलीटेक्निक बरेली के प्रांगण में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें  मुख्य अतिथि डॉक्टर डीसी वर्मा विधायक मीरगंज बरेली, विशिष्ट अतिथि नमिता वर्मा प्रधानाचार्य राजकीय महिला पॉलीटेक्निक बरेली उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं अपने उद्बोधन के माध्यम से छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया साथ ही साथ अपने अनुभव भी साझा किए गए। संस्था के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया गया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर अकादमिक अधिकारी मंजू देवी द्वारा सभी को आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र गौतम, रमन, राजन, निधि, सुनील, सरोज अनुरंजना द्वारा कार्यक्रम को सफल  बनाने में सहयोग दिया गया इस खास मौके पर संस्था का समस्त स्टाफ भी पूर्ण मनोयोग से कार्यक्रम में लगा रहा।

*इन छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया*


मैकेनिकल प्रोडक्शन प्रथम वर्ष में हरीष कुमार, इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष में विनय कैथवार, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल प्रथम वर्ष में अनकित कुमार, सिविल प्रथम वर्ष में शान्तनु वर्मा, इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष में साक्षी कुमारी, सिविल द्वितीय वर्ष में कगिश रागैर, श्वेता, मैकेनिकल प्रोडक्शन द्वितीय वर्ष में आयुष कुमार शाही, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल द्वितीय वर्ष में अभय प्रताप सिंह, सिविल तृतीय वर्ष में प्रशान्त शुक्ला, इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष में महक गुप्ता, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल तृतीय वर्ष में नितिन, मैकेनिकल प्रोडक्शन तृतीय वर्ष में हर्ष जागावात, सोनू द्विवेदी के साथ मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता विजेता अरविंद कुमार को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का मंच संचालन शुभम तिवारी द्वारा किया गया।

Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment