by admin on | 2026-01-24 15:22:43
Views: 84
*यूपी दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया*
मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा की उपस्थिति में छात्राओं को वितरित किए गए मेडल...
पब्लिक वॉयर बरेली/चरन सिंह । उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बरेली में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ डी सी वर्मा विधायक 119 मीरगंज बरेली विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक बरेली एवं डॉ. इंद्रप्रीत कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने छात्राओं को डिप्लोमा प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका का वितरण किया तथा 22 व 23 जनवरी को हुए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी प्रदान किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को अपने आशीष वचन के रूप में लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस भव्य कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० शर्मिला व्याख्याता इलेक्ट्रॉनिक व संजीव कुमार, कंप्यूटर प्रोग्रामर ने किया।
चार बैचों में शीर्ष स्थान पर रहने वाली छात्राएं..
पीजीडीसीए में ममता और सोनम, पीजीडी अकाउंटेंसी (लेखाकर्म) में सविता, सिबत जेहरा और पूरवा गंगवार, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच:2024-25 बैच में टॉपर प्रेरणा गुप्ता, भावना भारद्वाज और प्राची मित्तल रहीं इसी के साथ आधुनिक कार्यालय प्रबंधन और सचिवीय अभ्यास में प्रीति दिवाकर, वानिया कौसर और स्मृति को मेडल प्रदान किए गए।
किसान को पुलिस ने किया अगवाह मांग की 2 लाख रुपए की हुए सस्पेंड...
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने लिखी जमकर बाज़ार की दवाएं लोगों में आक्रोश
मुस्लिम समाज ने अपने खेत से दिया देव स्थान को रास्ता..
पूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं की आवाज़ उठाना पड़ा भारी पत्रकार पर एफआईआर...
बहेड़ी के मन्डनपुर शुमाली में वृद्ध को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर वृद्ध बुरी तरह हुआ ज़ख्मी.